फ़िलिस्तीनी इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन "हमास" ने बुधवार को इस्र्राईल के घिनौने करतूत का भांडा फोड़ते हुए कहा है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी के शहीदों के शव ज़ायोनी शासन द्वारा चुरा लिए गए हैं और अवैध राष्ट्र इस्राईल शहीदों के अंगो की तस्करी कर रहा है।
हमास ने एक बयान में कहा कि ज़ायोनी शासन ने 80 फ़िलिस्तीनी शहीदों के शवों को क्षत विक्षत कर के रफ़ह शहर में संबंधित लोगो को सौंपा है ।
अल जज़ीरा की वेबसाइट के अनुसार, हमास ने अपने बयान में कहा कि अतिक्रमणकारियों ने शहीदों के शरीर के अंगों को चुराते हुए एक और घिनौना युद्ध अपराध किया है जो उनकी क्रूरता और नैतिक पतन को दर्शाता है।
इस बयान में इस बात पर जोर दिया गया है: "ज़ायोनी दुश्मन, ग़ज़्ज़ा के शहीदों की पवित्रता और गरिमा का खुलेआम उल्लंघन करके, उनकी कब्र खोदता है और उनके शवों से अंगों को निकाल रहा है।"